प्रधानमंत्री के पत्र को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय
जहानाबाद। भाजपा नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोि
जहानाबाद। भाजपा नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों समेत शक्ति केंद्र के प्रमुख तथा बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों को हमलोगों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर सरकार द्वारा कई एतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ उस बूथ के अंदर आने वाले सभी घरों में प्रधानमंत्री का पत्र पहुंचाया जाएगा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह जहानाबाद विधानसभा प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि इस विधानसभा के प्रत्येक बूथ के घर तक पत्र पहुंचाना है। मौके पर कुणाल गुप्ता, रवि कुमार केशरी, दीपक कुमार चंद्रवंशी, संजीत कुमार मुन्ना निर्मल पासवान, ऋजु साव, रंजीत सिंह राजपूत, विनोद सिंह, राजीव दास, रेणु देवी, सुजीत जायसवाल, विजय कुमार सत्कार समेत अन्य लोग मौजूद थे।