Move to Jagran APP

महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का निर्णय

जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मखदुमपुर में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 12:35 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 12:35 AM (IST)
महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का निर्णय
महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का निर्णय

जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मखदुमपुर में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में विधानसभा के सभी 32 शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित टीम के सारे लोग मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुडु राजगुप्ता ने की। नगर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने आने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी आरंभ हो चुकी है। जिलाध्यक्ष ने 12 मार्च से संचालित होने वाले महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदान केंद्रों में उससे संबंधित घरों में जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सह लोकसभा पालक अजीत शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने का आह़्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रामजनम शर्मा, विमलेश कुमार, शिववचन ¨सह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, कृष्णकांत राय, अखिलेश कुमार, विवेक कुमार, चंद्रभूषण शर्मा तथा धर्मेंद्र कुमार चौहान आदि लोग भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.