प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना स्थगित
जहानाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को आहूत धरना स्थगित कर दिया गया। संघ के अध्यक्ष
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 12:33 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 12:33 AM (IST)
जहानाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को आहूत धरना स्थगित कर दिया गया। संघ के अध्यक्ष रामउदय कुमार ने बताया कि इसके पूर्व ही जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ सार्थक बातचीत हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमलोग तीन नवंबर तक अपने आंदोलन को स्थगित कर दिए हैं। हमलोगों को स्नातक शिक्षकों के पदस्थापन का पत्र अगर जारी नहीं किया गया तो पांच नवंबर से पुन: धरना का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। समझौता वार्ता के दौरान शिक्षक नेता सुदर्शन प्रसाद, कमलेश कुमार,विनोद कुमार, घनश्याम ¨सह, संजय कुमार, अनुज कुमार सिन्हा तथा निर्भय कुमार शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें