वाहन जांच अभियान से हड़कंप
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 12:03 AM (IST)
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसके तहत रविवार को जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-110 पर झूनाठी पिकेट के समीप वाहन जांच अभियान संचालित किया गया। परसबिगहा थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि दर्जनों वाहनों के डिक्की खंगाले गए। साथ ही साथ चालकों तथा वाहनों के कागजातों की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत शराब आदि आपतिजनक सामाग्रियों की बरामदगी को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। हालांकि किसी भी वाहन से कोई आपतिजनक सामान बरामद नहीं किया गया। लेकिन इस अभियान की जानकारी मिलते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गई। कई चालक तो मार्ग बदलकर पर होना ही बेहतर समझ रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें