छापेमारी में स्थायी वारंटी समेत छह गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने छापेमारी कर स्थायी वारंटी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने छापेमारी कर स्थायी वारंटी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मखदुमपुर थाने की पुलिस ने लखनसंभा में छापेमारी कर स्थायी वारंट मिथिलेश शर्मा को तथा सागरपुर के स्थायी वारंटी अरविद कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि दोनो लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय के द्वारा उनलोगों के खिलाफ लाल वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आलोक में गुप्त सूचना के आधार उनलोगों की गिरफ्तारी की गई। उधर शकुराबाद थाने की पुलिस ने कालीमठ मुरहरा में छापेमारी कर मारपीट के आरोपी दीपक कुमार एवं अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार पाली थाने की पुलिस ने अफजलपुर गांव से रामबली प्रसाद को तथा हुलासगंज थाने की पुलिस ने दुर्गापुर से शराब कारोबारी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश के घर से शराब की बरामदगी हुई थी। उस समय वह फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई।