राज्य संपोषित में कार्यशाला का आयोजन
जहानाबाद। राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय में मंगलवार को विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जहानाबाद। राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय में मंगलवार को विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्या सागर ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के मुख्य विषय स्वच्छ हरित और स्वस्थ्य राष्ट्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने इस विषय की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को बाल वैज्ञानिकों को उत्प्रेरित करने का निर्देश दिया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्राचार्य अंबिका शर्मा ने की। उन्होंने परंपरागत शिक्षा प्रणाली को आज के परिपेक्ष्य में उपयोगी बताया। प्रधानाध्यापक सह जिला समन्वयक योगेंद्र प्रसाद ने उपस्थित लोगों को परियोजना रिपोर्ट लिखने का गुर बताया। आज के साधनसेवी अजीत कुमार ने उप विषयों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अनेक परियोजना संबंधी उदाहरण से 52 प्रशिक्षुओं को प्रभावित किया। दूसरे साधनसेवी श्रीकांत शर्मा ने पारितंत्र सेवाओं तथा स्वास्थ्य उप विषय की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए बेहतर परियोजना लिखने का नियम बताया। कार्यशाला में उपस्थित राजेंद्र प्रसाद ¨सह, राधेकृष्ण शर्मा सहित अन्य पूर्व प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों को शोध कार्य से संबंधित मार्गदर्शन किया। मंच संचालन करते हुए डॉ उदय शंकर मिश्र ने प्रशिक्षुओं से प्रत्येक उप विषय पर उपयोगी परियोजना तैयार करने की अपील की। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राम आजाद राम ने धन्यवाद दिया। मौके पर विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।