प्रभारी सचिव ने बाढ़ प्रभावित इलकों का लिया जायजा
जहानाबाद। अत्याधिक बारिश से नदियों में आई उफान से कायम बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने जहानाबाद। अत्याधिक बारिश से नदियों में आई उफान से कायम बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने प्रभारी सचिव प्रेम सिंह मीणा सोमवार को पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों साथ शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अल्पसंख्यक छात्रावास रेडक्रास भवन उर्दू मध्य विद्यालय जाफरगंज सहित अन्य राहत शिविर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जहानाबाद। अत्याधिक बारिश से नदियों में आई उफान से कायम बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने प्रभारी सचिव प्रेम सिंह मीणा सोमवार को पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों साथ शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का जायजा लिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अल्पसंख्यक छात्रावास, रेडक्रास भवन, उर्दू मध्य विद्यालय जाफरगंज सहित अन्य राहत शिविर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविर में उपस्थित लोगों के खानपान पर विशेष ध्यान दें। सचिव को अधिकारियों ने अल्पसंख्यक छात्रावास तथा एसएस कॉलेज में सामुदायिक किचेन के माध्यम से बनाए जा रहे भोजन को शिविर में उपस्थित लोगों को खिलाए जाने की जानकारी दी। इन दोनों जगहों पर लगभग छह सौ लोग शरण लिए हुए हैं। अब्दुलबारी नगर भवन में सूखा राशन का पैकेट तैयार किया जा रहा है। श्री मीणा ने कहा कि बाढ़ से किसी जान माल की क्षति नहीं हो इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जल जमाव वाले लोगों के पशुओं के चारा का भी ख्याल रखें। इस दौरान जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पीड़ित लोगों से कहा कि आप संयम बरते जिला प्रशासन आपके साथ है। आपलोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो होने दिया जाएगा। नदियों के जल स्तर में वृद्धि,राहत कार्य का वितरण, शिविर के प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि मखदुमपुर प्रखंड के लगभग पांच पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। छरियारी में नदी का पानी प्रवेश किया है। काको प्रखंड में सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 45-50 हजार लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मौके पर आरक्षी अधीक्षक मनीष, एएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू नाथ झा सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।