स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
स्थानीय प्रतिभा पूंज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही फूड फेस्टिवल समारोह का आयोजन किया गया।
जहानाबाद। स्थानीय प्रतिभा पूंज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही फूड फेस्टिवल समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बब्लू कुमार ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी सह फूड मेला का आयोजन सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि विज्ञान जहां ज्ञान के नये दरवाजे खोलते हैं वहीं हमारा खान पान अपने पारंपरिक जीवन को उद्घाटित करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के स्वागत गान के पहले राष्ट्रगान से हुआ। अजीत कुमार मिश्र के मंगलाचरण से कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विज्ञान जीवन का एक अंग है। प्राचार्य संत कुमार सिन्हा ने कहा कि नये युग में विज्ञान की नव उड़ान इन्हीं नन्हें वैज्ञानिकों को हवाले किया जाता है। नये प्रयोग से दुनिया और सुन्दर हो जाएगी। अपने संबोधन में पीपी शैक्षणिक ग्रुप के चेयरमैन डॉ अभिराम ¨सह ने कहा कि यह विद्यालय घोसी ही नहीं बल्कि जिले के गौरव के रुप में अपना पहचान बनाए हुए है।