चौथे दिन भी जारी रहा किसानों का सत्याग्रह
जहानाबाद। नदियों में पुल-पुलिए बनाए जाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के लोगों का सत्याग्रह मंगलवार को भी जारी रहा।
जहानाबाद। नदियों में पुल-पुलिए बनाए जाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के लोगों का सत्याग्रह मंगलवार को भी जारी रहा। इस मौके पर छरियारी जमुने नदी पुल के समीप सत्याग्रह पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक हमलोगों की मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।मंगलवार को सत्याग्रहियों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग वहां गए तथा धरना देकर समर्थन जताया। उनलोगों ने कहा कि संघर्ष समिति के लोगों द्वारा पिछले साल भी लंबे दिनों तक आंदोलन किया गया था। उनलोगों को आंदोलन समाप्त किए जाने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन मांगें पूरी नहीं हुई परिणामस्वरूप इस साल भी उनलोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजय कुमार ने कहा कि जिले में दरधा, मोरहर समेत अन्य नदियों के कई पुल जर्जर हालत में हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन प्रशासन के लोग इस दिशा में उदासीन हैं। उन्होंने कहा कि छरियारी पुल जिस तरह से संकीर्ण है उससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कई लोगों की जान जाने के बावजूद भी अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं गई है। उन्होंने कहा कि जई बिगहा में पुल नहीं रहने के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। लोग अपने उत्पादों को मंडियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं। परिणामस्वरूप गांव में व्यवसायी औने पौने दामों में उनके उत्पादों को खरीदते हैं। सत्याग्रह स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने सत्याग्रहियों से बात की। लेकिन आंदोलन पर बैठे लोगों का कहना था कि हमलोगों की मांगें पूरी तरह जायज है।इसे पूरा करने में प्रशासनिक स्तर पर पहल होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी ने भी इस समस्या को गंभीर बताया।सत्याग्रह में बैठने वाले लोगों में मालती देवी, वैजंती देवी, इंदु देवी, हेमा कुमारी, ¨रकी कुमारी, अर¨वद कुमार, मनीष कुमार, सनिश कुमार, ¨पटू कुमार तथा चंदेश्वर के अलावा अध्यक्ष मनंजय कुमार शामिल हैं। उनलोगों के समर्थन में अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं।