राजद नेता ने जताया मनमाना भाड़ा पर विरोध
जहानाबाद। टेंपो चालकों द्वारा मनमानी भाड़ा वसूली किए जाने पर राजद नेता ने विरोध जताया है। र
By Edited By: Published: Thu, 16 Jun 2016 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2016 09:37 PM (IST)
जहानाबाद। टेंपो चालकों द्वारा मनमानी भाड़ा वसूली किए जाने पर राजद नेता ने विरोध जताया है। राजद नेता भुटू प्रसाद गोप ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नगर सेवा में संचालित ऑटो के चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूल किया जा रहा है। साथ ही यह तर्क दिया जा रहा है कि पेट्रोल एवं डीजल महंगा हो जाने के कारण बढ़े दर पर भाड़ा वसूला जा रहा है। जबकि डीजल-पेट्रोल के दामों में काफी गिरावट आयी है। टेंपो चालकों के मनमानी के कारण यात्रियों में काफी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से ऑटो चालकों द्वारा मनमानी ढंग से वसूले जा रहे भाड़े पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें