छापेमारी में लाल वारंटी गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत परसबिगहा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:19 PM (IST)
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत परसबिगहा थाने की पुलिस ने कजियाना गांव में छापेमारी कर वर्षों से फरार एवं लाल वारंटी चपत यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था। यही कारण है कि न्यायालय के द्वारा उसके खिलाफ लाल वारंट निर्गत किया गया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें