विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीकी न पड़ जाए रक्षाबंधन की मिठास! जहानाबाद में मिठाइयों की कीमतें बढ़ने से बिगड़ा परिवारों का बजट

Published: Tue, 25 Aug 2026 03:51 PM (IST)

रक्षाबंधन से पहले जहानाबाद में चीनी और मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों का बजट प्रभावित हो ...और पढ़ें

िठाइयों की कीमतें बढ़ने से बिगड़ा परिवारों का बजट

िठाइयों की कीमतें बढ़ने से बिगड़ा परिवारों का बजट

HighLights

  1. रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम में भारी बढ़ोतरी।

  2. जहानाबाद में मिठाइयों की कीमतें 50-100 रुपये बढ़ीं।

  3. दूध, खोआ, मेवे भी महंगे होने से बजट पर असर।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में महंगाई का असर दिखने लगा है। खासकर चीनी के दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले तक थोक बाजार में करीब 4,600 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली चीनी अब बढ़कर 6,600 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गई है। 

खुदरा बाजार में भी कई दुकानों पर चीनी 70 से 75 रुपये किलो तक बिक रही है। इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई, खीर और विभिन्न पकवानों में चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहार से ठीक पहले दाम बढ़ने से परिवारों को पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ सकता है। 

मिठाइयों की कीमत में 50 से 100 रुपये का इजाफा

मिठाई कारोबारियों के मुताबिक, कई मिठाइयों की कीमत में 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ चीनी ही महंगी नहीं हुई है। दूध, खोआ, मलाई, घी और सूखे मेवों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। 

लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले चीनी सहित मिठाई बनाने वाली अन्य सामग्री के दाम बढ़ने से परिवारों का बजट प्रभावित होगा।