Move to Jagran APP

1236 किसानों से अब तक की गई 8759.35 मीट्रिक टन धान की खरीद

जहानाबाद। केंद्र व राज्य की सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित करने की बात करती है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य किसानों की बदहाली को दूर करना है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 12:22 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 12:22 AM (IST)
1236 किसानों से अब तक की गई 8759.35 मीट्रिक टन धान की खरीद
1236 किसानों से अब तक की गई 8759.35 मीट्रिक टन धान की खरीद

जहानाबाद। केंद्र व राज्य की सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित करने की बात करती है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य किसानों की बदहाली को दूर करना है। इन योजनाओं में धान अधिप्राप्ति एक प्रमुख योजना है। जिसके तहत किसानों के उत्पाद को बेहतर मूल्य देने की सोंच निहित है। लेकिन इस बेहतर सोंच में क्रियान्वयन की धीमी प्रक्रिया लगातार बाधक बन रही है। धान अधिप्राप्ति के लिए 15 दिसंबर से ही प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी।31 मार्च तक 60 हजार मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है लेकिन फिलहाल इस लक्ष्य के विरुद्ध जो कार्य दिख रहा है उससे इसकी प्राप्ति की आस काफी धुमिल नजर आ रही है। हालात यह है कि अब तक मात्र 14.59 फीसद धान की ही खरीददारी हो सकी है। अब तक 1236 किसानों से मात्र 8759.35 मिट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। हालांकि इसके लिए सदर प्रखंड में कुल 12 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल में क्रय केंद्र संचालित है। लेकिन इनमें से 11 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल ने मात्र 164 किसानों से 1136.30 मिट्रिक टन धान की खरीद कर सकी है। इसी प्रकार रतनी प्रखंड में कुल 10 पैक्स में क्रय केंद्र संचालित है। लेकिन इनमें से नौ पैक्स ने मात्र 243 किसानों से 1729.12 मिट्रिक टन धान की खरीद कर सकी है। वहीं घोसी में कुल 10 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल में क्रय केंद्र संचालित है। लेकिन इनमें से आठ पैक्स ने मात्र 126 किसानों से 844.62 मिट्रिक टन धान की खरीद कर सकी है। इधर काको में कुल 16 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल में क्रय केंद्र के माध्यम से धान की खरीद की प्रक्रिया संचालित की गई लेकिन 14 पैक्स ही अब तक धान खरीद प्रारंभ की है। इन पैक्सों ने 191 किसानों से 1384.67 मीट्रिक टन धान की ही खरीद की है। अगर बात करें मखदुमपुर की तो वहां भी स्थिति कुछ इसी तरह से है। इस प्रखंड में 20 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल को धान खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें से अब तक 267 किसानों से 2023.46 मीट्रिक टन 20 पैक्सों तथा एक व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीद की गई है। हुलासगंज में नौ पैक्स ने 194 किसानों से 1384.92 मिट्रिक टन धान की खरीद की है। सुखाड़ घोषित मोदनगंज प्रखंड में धान अधिप्राप्ति के लिए सात कार्यरत पैक्सों द्वारा 51 किसानों से 276.26 मिट्रिक टन की खरीद की गई है।

loksabha election banner

इस तरह धान अधिप्राप्ति का कार्य मंद गति से संचालित है। कार्य की शिथिलता का मुख्य वजह कागजी प्रक्रिया के जटिल प्रावधान माना जा रहा है। हालांकि शुरुआती समय में संबंधित अधिकारी नमी का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते रहे हैं। क्या कहते हैं जिला सहकारिता पदाधिकारी धान अधिप्राप्ति का कार्य सभी निर्धारित पैक्सों तथा व्यापार मंडलों के माध्यम से किया जा रहा है। धीरे-धीरे इस कार्य में और अधिक तेजी आएगी। फिलहाल सभी प्रखंडों में धान क्रय का कार्य संचालित है। सभी को सरकारी नियम के अनुरुप धान खरीदने का निर्देश दिया गया है।जो पैक्स धान नहीं खरीद रहे हैं वहां के किसानों को निकटवर्ती पैक्स या व्यापार मंडल से जोड़ा गया है।

विद्या भूषण मिश्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.