Move to Jagran APP

पूनम बनी डीएवी की प्राचार्य

जहानाबाद। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के पद पर पूनम शर्मा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य हेमनारायण झा के सेवानिवृत होने के बाद यह पद रिक्त था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 07:46 PM (IST)
पूनम बनी डीएवी की प्राचार्य
पूनम बनी डीएवी की प्राचार्य

जहानाबाद। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के पद पर पूनम शर्मा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य हेमनारायण झा के सेवानिवृत होने के बाद यह पद रिक्त था। शैलेंद्र कुमार ¨सह द्वारा अतिरिक्त प्रभार के रूप में इसकी जिम्मेदारी निर्वहन की जा रही थी। पदभार ग्रहण करते ही श्रीमती शर्मा का विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआरओ डॉ. विष्णुशंकर ओझा ने प्राचार्य को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निर्वहन करने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर प्रो. अरूण कुमार, प्रो. बाल भगवान शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, मार्केडय आजाद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.