धरना देकर किसानों ने की सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग
जहानाबाद। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को किसान नेता जगदीश प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में धरना का आयोजन किया गया। धरना के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की गई।
जहानाबाद। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को किसान नेता जगदीश प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में धरना का आयोजन किया गया। धरना के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व मुखिया रविकांत रंजन ने कहा कि सरकार द्वारा सिर्फ मोदनगंज प्रखंड को ही सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस प्रखंड में भी स्थिति बेहतर नहीं है। 90 फीसद भू-भाग पर धान की रोपनी जरूर की गई थी लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण फसल नष्ट होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर तो धान झुलस गए हैं। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भीमसेन प्रसाद ने कहा कि इस प्रखंड को भी सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए। यहां के किसान विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं। कई गांवों में जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। मौके पर पंसस सुजीत कुमार, ललन कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष र¨वद्र प्रजापति, कांग्रेस के युवा नेता राहुल कुमार, उदय शर्मा, रणधीर कुमार आदि लोगों ने अपने विचार रखे। धरना के उपरांत बीडीओ सौरव सिन्हा को ज्ञापन भी सौंपा गया।