अधिप्राप्ति में उदासीनता का आरोप
अरवल। किसानों से धान अधिप्राप्ति करने में लापरवाही बरतने का आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष बेंकटेश्
By Edited By: Published: Sun, 17 Jan 2016 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2016 10:44 PM (IST)
अरवल। किसानों से धान अधिप्राप्ति करने में लापरवाही बरतने का आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष बेंकटेश शर्मा ने राज्य सरकार पर लगाया है। इस संबंध में प्रेस बयान जारी कर भाजपा नेता ने कहा कि सरकार किसानों से धान की अधिप्राप्ति न कर इसके नाम पर केवल बैठक रही है। अभी तक किसानों से धान की अधिप्राप्ति नहीं की जा सकी है जबकि 31 मार्च तक धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया। अधिप्राप्ति नहीं किये जाने के कारण किसान औने पौने दामों पर विचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हैं। जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि यदि सरकार की यही रवैया रही तो भाजपा आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें