Move to Jagran APP

न्याय यात्रा की तैयारी में होर्डिंग व गेट से पटा शहर

जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित संविधान बचाओ न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए यहां के राजद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 12:30 AM (IST)
न्याय यात्रा की तैयारी में होर्डिंग व गेट से पटा शहर
न्याय यात्रा की तैयारी में होर्डिंग व गेट से पटा शहर

जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित संविधान बचाओ न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए यहां के राजद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में जहानाबाद तथा मखदुमपुर में राजद के विधायक हैं। दोनो विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को रैली में लाने का इंतजाम कर रहे हैं। घोसी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विधायक नहीं हैं। लेकिन वहां की कमान पूर्व मंत्री व बेलागंज के विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव संभाले हुए हैं। न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एक ओर जहां शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भोंपू की आवाज गुंज रही है वहीं पटना-गया एनएच-83 को होर्डिंग तथा तोरण द्वार से पाट दिया गया है। इसके कुछ दिन पहले बोधगया से साइकिल यात्रा पर भी तेजस्वी निकले थे। तैयारी उस समय भी थी लेकिन इस बार की तैयारी के मुकाबले में वह तैयारी नहीं थी। इस बार तो शहर का चप्पा-चप्पा होर्डिंग से भरा हुआ है। सभी जगह तोरण द्वार ही दिखाई दे रहा है। हालांकि होर्डिंग तथा तोरण द्वार में पार्टी की गुटबाजी भी दिख रही है। इस होर्डिंग में उस नेता की और उस होर्डिंग में इस नेता की तस्वीर नहीं लगाने की होड़ मची है। होर्डिंग तथा तोरण द्वार बनाने में बड़े नेता तो लगे ही हैं स्थानीय कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं। तेजस्वी की इस यात्रा में आगामी लोकसभा चुनाव का भी असर दिख रहा है। राजद के छोटे-छोटे नेता भी कम से कम एक होर्डिंग में अपना नाम तथा तस्वीर लगाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। स्थानीय विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव, पूर्व विधायक डॉ मुनिलाल यादव, जिप अध्यक्ष आभा रानी, प्रो दिनेश प्रसाद यादव, पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पु द्वारा कई तोरण द्वार के साथ ही होर्डिंग भी लगाए गए हैं। इधर पूर्व विधायक डॉ सचिदानंद यादव, पार्टी नेता धर्मपाल यादव, वैकुंठ यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव आदि लोगों द्वारा भी होर्डिंग की होड़ मचा दी गई है। कार्यकर्ता रथ के साथ गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। गांधी मैदान में बड़ा व आकर्षक मंच का निर्माण कराया जा रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही, मनोज यादव, अनिल पासवान, वैकुंठ यादव आदि लोग रथ पर सवार होकर गांवों में जा रहे हैं और नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों से न्याय यात्रा में भाग लेने की अपील कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.