पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वारंटी
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को ले पुलिस प्रशासन फरारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दी है। इसी अि
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को ले पुलिस प्रशासन फरारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने स्थायी वारंटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मखदुमपुर थाने की पुलिस ने झिटकौरिया गांव से लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी रंजीत पासवान को गिरफ्तार किया है। उधर हुलासगंज थाने की पुलिस ने वीर्रा गांव से गवन के आरोपी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वह तकरीबन चार साल से फरार चल रहे थे। इसी प्रकार परसबिगहा थाने की पुलिस ने नदपुरा गांव के शराब कारोबारी रामाधार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान रामाधार यादव के घर से शराब बरामद की गई थी। वह उस समय फरार हो गया था।