यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने वसूला जुर्माना
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ओकरी ओपी की पुलिस ने शनिवार को धामापुर नहर के समीप रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहनों की सघन तलाशी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि भी वसूली गई।
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ओकरी ओपी की पुलिस ने शनिवार को धामापुर नहर के समीप रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहनों की सघन तलाशी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि भी वसूली गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे सुदर्शन चौधरी ने बताया कि छोटे बड़े वाहनों के डिक्की को भी खंगाला गया। वाहन चालकों के वैध कागजातों की पड़ताल भी की गई। इतना ही नहीं बिना हेलमेट पहने तथा ट्रिपल लोड चलने वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूली गई। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के कारण कई वाहन चालक रास्ता बदलकर अपनी यात्रा पूरी की।