Move to Jagran APP

आज ¨पड दान करने आएंगे ¨पडदानी पर घाट पर है गंदगी का अंबार

जहानाबाद। जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-110 पर अवस्थित ¨कजर पुनपुन घाट पर प्रति वर्ष

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:28 PM (IST)
आज ¨पड दान करने आएंगे ¨पडदानी पर घाट पर है गंदगी का अंबार
आज ¨पड दान करने आएंगे ¨पडदानी पर घाट पर है गंदगी का अंबार

जहानाबाद। जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-110 पर अवस्थित ¨कजर पुनपुन घाट पर प्रति वर्ष पितृपक्ष के अवसर पर देश विदेश के हजारो ¨पडदानी अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए ¨पडदान करने आते हैं। पुनपुन नदी घाट पर ¨पड दान करने के बाद ही वे लोग गया स्थित विष्णुपद में ¨पड दान करने जाते हैं। एक सप्ताह तक यहां ¨पडदानियों की काफी भीड़ रहती है। एक तो उनलोगों के रहने का इंतजाम नहीं है वहीं घाट पर प्रशासन द्वारा भी कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। घाट पर गंदगी का अंबार लगा है जबकि घाट 23 सितंबर से ही पितृपक्ष मेला आरंभ हो रहा है।इस गंदगी तथा कीचड़ में जो भी लोग ¨पडदान करने यहां आएंगे निश्चित रूप से उन्हें परेशानी होगी। घाट के आसपास मलवे जमे रहने के कारण भी ¨पडदानियों को काफी परेशानी होगी। स्थानीय लोगों में भी प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी है क्योंकि बड़ी संख्या में यहां आने वाले ¨पडदानियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बड़ी संख्या में गाड़ी भी यहां आती है लेकिन उसके पार्किंग का भी कोई इंतजाम नहीं है। एक सप्ताह तक सूर्य मंदिर परिसर में मेले का ²श्य उत्पन्न रहता है। विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजती है। सुनिए स्थानीय लोगों की यहां हजारों की संख्या में ¨पड दान करने देश विदेश से लोग आते हैं। लेकिन व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण इलाके के प्रति वे लोग बेहतर सोच लेकर नहीं जाते हैं। प्रशासन को अविलंब पहल करनी चाहिए।

loksabha election banner

अनिकेत कुमार

फोटो-45

अभी तक घाट पर गंदगी और कीचड़ का अंबार है। सफाई के लिए कोई पहल नहीं किया गया है। इसके लिए हमलोग जिला प्रशासन से त्वरित पहल करने की मांग करते हैं।

शशि भूषण शर्मा

फोटो-46

प्रशासनिक उदासीनता के कारण अभी तक श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पहल नहीं किया गया है। आज ही बड़ी संख्या में बाहर के ¨पडदानी यहां पहुंचेंगे।

सुडु कुमार

फोटो-47

प्रशासन के लोगों को यह मालूम भी है कि यहां हर साल ¨पड दान होता है। देश-विदेश के ¨पडदानी यहां आते हैं। बावजूद कोई इंतजाम नहीं हो रहा है।

पप्पु कुमार

फोटो-48


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.