Move to Jagran APP

राजनीतिक रूप से हासिए पर हैं चित्रांश परिवार के लोग

जहानाबाद। चित्रगुप्त सेवा संघ की 118वीं चित्रांश मिलन समारोह स्थानीय कृष्णा गॉर्डेन में संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि चित्रांश परिवार राजनीतिक रूप से हासिए पर हैं। इसका मुख्य कारण हमारा समाज है। याद करें कि देश की आजादी के बाद जो सरकार बनी थी। उस समय सभी महत्वपूर्ण पदों पर समाज के लोग थे। आज हम कहां हैं। यह सभी चित्रांश परिवार को अपनी गिरेबान में झांक कर देखना होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
राजनीतिक रूप से हासिए पर हैं चित्रांश परिवार के लोग
राजनीतिक रूप से हासिए पर हैं चित्रांश परिवार के लोग

जहानाबाद। चित्रगुप्त सेवा संघ की 118वीं चित्रांश मिलन समारोह स्थानीय कृष्णा गॉर्डेन में संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि चित्रांश परिवार राजनीतिक रूप से हासिए पर हैं। इसका मुख्य कारण हमारा समाज है। याद करें कि देश की आजादी के बाद जो सरकार बनी थी। उस समय सभी महत्वपूर्ण पदों पर समाज के लोग थे। आज हम कहां हैं। यह सभी चित्रांश परिवार को अपनी गिरेबान में झांक कर देखना होगा।

loksabha election banner

इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के प्रो डीएन सिन्हा ने उपस्थित चित्रांशो के बीच कहा कि पटना विश्वविद्यालय में यहां के चित्रांशो को किसी भी तरह का काम हो उसके लिए मुझसे आकर मिलें। मै यथा संभव उनकी समस्याओं को दुर करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ रश्मिी वर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है चित्रांश परिवार को एक जुट होकर चलने की तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। सभा में महिलाओं की भाड़ी संख्या को देखकर उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हुई की आज चित्रांश परिवार की महिलाएं काफी आगे हैं।

कार्यक्रम की शुरूआत बाबा चित्रगुप्त की आरती से हुई। इस अवसर पर एक छोटी बच्ची सुक्रिती ऐश्वर्या ने मंत्रो चार किया। वहीं बाल कलाकार पुनीत राज द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रगुप्त सेवा संघ के अध्यक्ष शशीकान्त कुमार ने की। जबकि संचालन संघ के उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रमेश कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन अनुमण्डलीय पुलिस पदाधिकारी प्रभात भुषण श्रीवास्तव, अंचलाधिकारी संजय कुमार अंबष्ठ, मुख्य अतिथि राजीव रंजन प्रसाद, पटना के चित्रांश चैंबर ऑफ कोमर्श के अनुप कुमार तथा सुनिल कुमार सिन्हा हाजीपुर के ध्रुव कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ध्रुव कुमार द्वारा लिखीत किताब ''कैथी कैसे लिखा जाता है। '' का विमोचन भी किया गया। समारोह में इन्हें किया गया सम्मानित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गया के महामंत्री विपिन सिन्हा नगर अध्यक्ष दिलिप सिन्हा, गया के युवा अध्यक्ष कुमार गौरब युवा के महामंत्री प्रकाश कुमार, दीपक, अमित श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष गौरब श्रीवास्तव को तो सम्मानित किया गया ही पूर्व विधायक रश्मिी वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कृत होने वालो में सुक्रिती ऐश्वर्या, हंश राज, देवान्शी सिन्हा, विष्णु प्रिया, इंशु कुमार, आयुशु सिन्हा, पिसी कुमारी, सुरेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, सानिया सिन्हा, श्रेया सिन्हा, अमिशा, रिमा, मांशा, शंकर, पल्लवी, शामिल है। संजय कुमार सिन्हा द्वारा दशवें वर्ग में अच्छे अंक लाने वाले रिडीमा, हर्षराज, आकांक्षा कुमारी, गुन्डन कुमारी, इन्टर वर्ग में अच्छे अंक लाने वाले अभिषेक शंकर, पियुस रंजन, हर्षित वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, अंकिता कुमारी, अमित राज, अमिस्ता कुमारी, सिप्रा रानी को अतिथियों द्वारा मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मेंहदी प्रतियोगिता विशिष्ट योगदान के लिए सिवानू सहाय, गुड़ीया सिन्हा, तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कुमार सौरभ को भी सम्मानित किया गया।

, इस अवसर पर महिला संघ के अध्यक्ष राखी वर्मा, कोषाध्यक्ष राम बिन्दु प्रसाद, बिन्दु भुषण सिन्हा, अंकेक्षक सुर्यभुषण प्रसाद, ओमप्रकाश सिन्हा, अंजनी कुमार, पवन कुमार, राकेश रौशन ने भी सभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.