चालकों से वसूली गई जुर्माने की राशि
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को आधे दर्जन जगहों पर रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहनों की गहन जांच पड़ताल की गई। इतना ही नहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि भी वसूली गई।
जहानाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को आधे दर्जन जगहों पर रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के द्वारा वाहनों की गहन जांच पड़ताल की गई। इतना ही नहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि भी वसूली गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए नवशहरा, कैरवा, झूनकी समेत आधे दर्जन जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटे बड़े वाहनों के डिक्की को भी खंगाला गया। पुलिस का मानना है कि लोग वाहन के डिक्की में ही गैरजरूरी सामानों को लेकर इधर उधर आते जाते हैं। हालांकि जांच के दौरान किसी वाहन से कोई भी आपतिजनक सामानों की बरामदगी की सूचना नहीं है। बिना हेलमेट पहने तथा ट्रिपल लोड चलने वाले वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूली गई। वाहन चालकों के वैध कागजातों की पड़ताल भी की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के कारण कई वाहन चालक रास्ता बदलकर अपनी यात्रा पूरी की।