किसान बिल के खिलाफ विपक्षी दलों ने किया चक्का जाम
जहानाबाद। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम आ
जहानाबाद। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस आंदोलन में तमाम विपक्षी दल के लोग शामिल थे। इस दौरान राजद, माले, जाप, भारतीय सबलोग पार्टी, भाकपा, माकपा के साथ ही विभिन्न किसान संगठनों के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। वे लोग कृषि बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर घूम घूमकर वे लोग केंद्र की मोदी तथा राज्य के नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि उनलोगों द्वारा ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं किया गया लेकिन पटना -गया एनएच-83 को अरवल मोड़ के समीप जाम कर दिया गया। उनलोगों द्वारा अरवल मोड़ को जाम किए जाने के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर तो वाहनों का परिचालन ठप हुआ ही जहानाबाद-अरवल एनएच-110 पर भी परिचालन बाधित हुआ। काको मोड़ से राजद विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव, विधायक सूबेदार दास, पूर्वमंत्री बागी कुमार वर्मा, पूर्व विधायक डॉ मुनिलाल यादव, राजद के प्रदेश प्रवक्ता व जिप अध्यक्ष आभा रानी, उपाध्यक्ष रामबाबू पासवान, जिप की पूर्व अध्यक्ष अनुराधा सिन्हा, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर के साथ ही परमहंस राय, वैकुंठ यादव, डॉ शशि रंजन उर्फ पप्पु, धर्मपाल यादव, अरविद कुमार चंद्रवंशी, छत्रधारी यादव, नागेंद्र मेहता, उमेश कुमार यादवेंदु आदि लोगों के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इधर भारतीय सबलोग पार्टी के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, कर्तव्य कुमार ज्योति, गोपाल शरण सिंह आदि लोगों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला गया। माले के जिला कार्यालय से जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, डॉ रामाधार सिंह, शौकीन यादव, ब्रह्मदेव यादव, विजय यादव, संतोष केशरी तथा गणेश दास आदि लोगों के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। माकपा के जिला सचिव रामप्रसाद पासवान, भाकपा नेता चंद्रमणी प्रसाद, डॉ नरेंद्र शर्मा, अंबिका प्रसाद, अनिल सिंह, मिथिलेश कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, वैजनाथ शर्मा, उमाशंकर वर्मा आदि लोगों के नेतृत्व में भी शहर में जुलूस निकाला गया। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालयों में भी विपक्षी दल के लोगों ने जुलूस निकालकर गुस्से का इजहार किया। जाप के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव, विनय बिहारी, रामबाबू यादव, अजय कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, कामेश्वर चंद्रवंशी, अशोक कुमार यादव, किसान नेता अनिल सिंह आदि लोगों के नेतृत्व में भी जुलूस निकाला गया।