Move to Jagran APP

दरधा व जमुना उफान पर, शहर के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी

जहानाबाद। शहर से होकर गुजरने वाली दरधा व जमुना नदियां उफान पर हैं। इस कारण निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार रात से ही इन दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। निचले इलाके से लोग पलायन करने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 11:14 PM (IST)
दरधा व जमुना उफान पर, शहर के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी
दरधा व जमुना उफान पर, शहर के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी

जहानाबाद। शहर से होकर गुजरने वाली दरधा व जमुना नदियां उफान पर हैं। इस कारण निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार रात से ही इन दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। निचले इलाके से लोग पलायन करने लगे हैं। नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। दरधा नदी पर जाफरगंज में बने पुल के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा है। स्थिति को देखते हुए पुल से आवागमन पर रोक लगाई है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते देख जिला प्रशासन द्वारा निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है।

loksabha election banner

नदियों का जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। रविवार को डीएम हिमांशु कुमार राय एवं अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकार ने दलबल के साथ प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लोगों से भी सहयोग की अपील की गई। विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने जाफरगंज व आंबेडकर नगर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

दरअसल, पिछले दो दिनों से जिला व आसपास के अन्य जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बताया गया कि जाफरगंज पुल के दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है। प्रशासन के रोक के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन कर रहे हैं। उधर, मोरहर नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इस कारण वभना-शकुराबाद पथ पर शकुराबाद बाजार के समीप मोरहर नदी पर बने पुल पर नदी का पानी चढ़ गया है। शकुराबाद पुल से करीब आधा फीट ऊपर से पानी बह रहा है। पुल पर पानी चढ़ने के कारण पैदल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नारायणपुर के समीप बलदइया नदी भी उफान पर है। शुक्रवार को फल्गु नदी में उफान आ जाने से निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति कायम हो गई थी। अभी भी फल्गु का जलस्तर बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.