शराब नहीं सेवन करने को ले अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली शपथ
जहानाबाद। नशामुक्ति दिवस पर शुक्रवार को सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय के अलावा शैक्षणिक संस्थानों में शपथ लेने की धूम मची रही। नशामुक्ति को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शपथ के साथ ही प्रभातफेरी भी निकाला गया। पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के निर्देशानुसार एसडीओ मनोज कुमार एवं एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे के नेतृत्व में शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय में थानाध्यक्ष के नेतृत्व ग्रामीण इलाके में जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने शपथ लिया।

वहीं समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में नशामुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शपथ समारोह में भाग लिए। जिला शिक्षा कार्यालय के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी तथा मद्य निषेध अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर अस्पताल मोड़ से अब्दुल बारी नगर भवन तक बच्चों की प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मखदुमपुर प्रखंड में थानाध्यक्ष रंजय कुमार के नेतृत्व में परिसर में पुलिस कर्मियों ने शपथ लिया। वहीं रतनी प्रखंड मुख्यालय में प्रांगण में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई। काको प्रखंड में बीडीओ संजीव कुमार, पाली थाना में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार विरागी, काको थाना में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, भेलावर ओपी अध्यक्ष बालेश्वर पासवान द्वारा पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। वंही प्रखंड संसाधन केंद्र में बीआरपी मुनेश कुमार द्वारा शिक्षकों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। घोसी में थानाध्यक्ष निखिल कुमार एवं जिले के निर्वाचन यूथ आईकॉन अमित कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी सब इंस्पेक्टरों द्वारा जगह-जगह पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उधर हुलासगंज प्रखंड के हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली वहीं सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शराब से दूरी बनाए रखने के लिए शपथ लिया। स्थानीय थाना में सभी पुलिस अधिकारी, पुलिस बल, चौकीदार, दफादार के साथ हाई स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने संयुक्त रूप से इस मुहिम के समर्थन में शपथ लिया। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में भी सभी कर्मचारियों ने नशामुक्ति दिवस के अवसर पर शराब से दूरी बनाए रखने की शपथ ली । प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के स्कूलों में भी बच्चों द्वारा गांव में भी प्रभात फेरी निकाली गई। शपथ कार्यक्रम के बाद हाथों में नशाबंदी के समर्थन में लिखे स्लोगनो के साथ पूरे बाजार में रैली निकाली गई। रैली निकालकर लोगों को शराब से लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।