तीनों विधानसभा को लेकर प्रतिनियुक्त किए गए प्रेक्षक
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। भ
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। भाप्रसे मनीराम शर्मा को जहानाबाद, मखदुमपुर तथा घोसी के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिला अतिथि गृह के कमरा संख्या आठ में इनका आवासन स्थल बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए संपर्क पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा मो. न. 9471644869 है। वहीं पुलिस प्रेक्षक के रूप में हेतराम मनहर की प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनका आवासन कमरा संख्या छह है। इनके संपर्क पदाधिकारी एएसआई अशोक राम मो नंबर 7654404806 है। इधर पीके शर्मा व्यय प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनका आवासन जिला अतिथि गृह के कमरा संख्या पांच में है। इनके सहयोग संपर्क पदाधिकारी संजीत कुमार मो नंबर 9711858796 है। प्रेक्षक मो. न. मिलने का समय
सामान्य 9470793960 तीन से चार बजे अपराह्न
पुलिस 9479190022 चार से पांच बजे अपराह्न
व्यय 7061809007 चार से पांच बजे अपराह्न