माओवादी ने 14 को मगध बंद का किया एलान
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने गया नवादा की सीमा पर अपने चार साथियों की सुनियोजित तरीके से पुलिस द्वारा हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 03:08 AM (IST)
जहानाबाद। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने गया नवादा की सीमा पर अपने चार साथियों की सुनियोजित तरीके से पुलिस द्वारा हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। संगठन ने इसके विरोध में 14 मार्च को मगध बंद किए जाने की घोषणा की है। पार्टी के मगध प्रवक्ता बलराज ने दूरभाष पर बताया कि पुलिस द्वारा उसके संगठन के अनिल उर्फ दीपक, अशोक उर्फ विवेक तथा नेपाली सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। इन लोगों की हत्या को लेकर संगठन में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में पूरे मगध प्रमंडल में बंद की घोषणा की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें