12 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत शकुराबाद थाने की पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में संलिप्त नोआवां गांव निवासी मुकुल डोम को गिरफ्तार कर लिया है।
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत शकुराबाद थाने की पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में संलिप्त नोआवां गांव निवासी मुकुल डोम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि वह शकुराबाद बाजार में टहल रहा है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट तथा 17 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह 2006 से ही फरार चल रहा था। यही वजह है कि न्यायालय के द्वारा उसके खिलाफ लाल वारंट निर्गत किया गया था। इसी प्रकार इसी थाने की पुलिस ने वीरो बिगहा गांव में छापेमारी कर आनंद कुमार को गिरफ़्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पटना के पीर बहोर थाने की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पटना के पीर बहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीर बहोर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार युवक को साथ लेते चला गया।