नेशनल साइकिल टीम का जोरदार स्वागत
जहानाबाद। नालंदा से यहां पहुंचे नेशनल साइकिल टीम का मोदनगंज तथा काको प्रखंड में जोरदार स्वागत किया गया।
जहानाबाद। नालंदा से यहां पहुंचे नेशनल साइकिल टीम का मोदनगंज तथा काको प्रखंड में जोरदार स्वागत किया गया। मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष तथा अनुमंडल पदाधिकारी पारितोष् कुमार ने टीम के लोगों का स्वागत किया।साइकिल सवार लोगों ने प्रतिक चिन्ह देकर डीएम का स्वागत किया। झूनकी बाजार के समीप आकर्षक रंगोली बनाया गया था। सड़क के दोनो किनारे आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, कस्तुरबा विद्यालय की छात्राएं, कायनात इंटरनेशनल विद्यालय के छात्र पंक्तिवद्ध होकर साइकिल यात्रियों पर पुष्प की वर्षा कर रहे थे। इनलोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने भी साइकिल चलाई। वे साइकिल चलाते बंधुगंज देवी स्थान पहुंचे और जलपान स्थल पर पहुंचकर उनलोगों को जलपान कराया। साइकिल सवार लोगों को स्वागत करने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह था। स्वागत करने वालों में ओकरी पीएचसी के प्रभारी डॉ विनोद कुमार चौधरी, बीइओ कौलेश शर्मा, शकील अहमद काकवी, जीविका के देवेंद्र कुमार के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद थी। इधर काकोक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जोरदार स्वागत किया गया। पीएचसी प्रबंधक लाल बाबू समेत बड़ी संख्या में जीविका एवं आशादीदियों ने उनलोगों का स्वागत किया। एनएच-110 के किनारे खड़े होकर उनलोगों पर पुष्प की वर्षा की गई। डीएम वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी के जीवनी के आधार पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिए। इस प्रतियोगिता में एलओ हाउस ने बाजी मारी जिसे डीएम द्वारा सम्मानित किया गया। कायनात फाउंडेशन के चेयरमैन शकील अहमद काकवी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चीफ कोऑर्डिनेट सुमेलिया बनर्जी, डॉ अनवर, शादाब आलम आदि लोग मौजूद थे।