गलत आहार व नशा सेवन से दुष्प्रभावित हो रहा मन व बुद्धि
जहानाबाद। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल तथा एसएन सिन्हा कॉलेज में सोमवार को आयोजित चेतना सभा को
जहानाबाद। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल तथा एसएन सिन्हा कॉलेज में सोमवार को आयोजित चेतना सभा को संबोधित करते हुए बिहार सैन्य पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि गलत आहार तथा नशा सेवन मन तथा बुद्धि को सबसे अधिक प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सात्विक आहार ग्रहण करने एवं पूर्ण रूप से मद्य निषेध करने से न सिर्फ मन तथा बुद्धि ठीक रहता है बल्कि उससे परिवार तथा समाज का भी कल्याण होता है। उन्होंने अपने प्रेरक भाषण में छात्रों तथा शिक्षकों को आंतरिक एवं बाह्य व्यक्तित्व को संवारने की सलाह दी। मानवीय जीवन मूल्यों के विकास पर बल देते हुए डीजीपी ने कहा कि छात्रों के मनोवैज्ञानिक तथा चारित्रिक विकास पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इंद्रियों को नियंत्रित करने के लिए मन एवं मन को नियंत्रित करने के लिए बुद्धि की आवश्यकता है। उनका कहना था कि मन जितना एकाग्र होगा मनुष्य अपने सात्विक उद्देश्यों की पूर्ति में उतना ही सक्षम होगा। यही साधना का रूप माना जाता है। उन्होंने छात्रों को मन को एकाग्र करने, विद्यार्थी जीवन को तपस्या समझकर ज्ञानार्जन की साधना करने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति आंदोलन की सफलता में अहम भूमिका निभाने के लिए भी छात्रों को आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में अनेक घटनाओं का जिक्र कर सभी लोगों से जीवन में अनुशासन के साथ सत्य की मार्ग पर चलने की अपील की। श्री पांडेय ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि नशा हमारे जीवन को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर देता है। युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने इस अभियान में साथ देने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। इस दौरान नशा मुक्त हो बिहार, जय बिहार, जय बिहार के नारों से कॉलेज का सभागार गुंज उठा। एसएनएस कॉलेज में अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ उमाशंकर ¨सह तथा डीएवी में प्राचार्य हेमनारायण झा ने की। इस मौके पर महाविद्यालय के वित्तेक्षक डॉ सुबोध कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर हम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विरेंद्र कुमार ¨सह, एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, अजीत शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, डॉ गिरिराज शर्मा, डॉ अख्तर रोमानी, डॉ शालिनी, डॉ प्रियंका तिवारी, प्रो ओमप्रकाश वर्मा, प्रो अमर किशोर, राजीव कुमार ¨सह, नागेंद्र ¨सह, डॉ मिथिलेश कुमार ¨सह आदि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। दोनो जगहों पर डीजीपी का जोरदार स्वागत किया गया।