साग तोड़ने गई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के धनगावां में साग तोड़ने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ दादा के उम्र वाले ने दुष्कर्म किया।
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के धनगावां में साग तोड़ने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ दादा के उम्र वाले ने दुष्कर्म किया। इस सिलसिले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 10 साल की बच्ची अपने गांव के बधार में साग तोड़ने गई थी। इसी बीच उसके गांव का बलवाशरण शर्मा भी घूमते टहलते वहां पहुंच गया। उसने कहा कि इस खेत में पूरा साग नहीं है चलो मेरे खेत में साग तोड़ लो। आधा-आधा दोनो बांट लेंगे। उसके कहने पर वह उसके खेत में चली गई जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घर आकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। दो दिनों तक इस मामले को मैनेज करने की कोशिश होती रही जब बात नहीं बनी तो पुलिस में इतला किया गया। थानाध्यक्ष चंद्रावती ¨सह ने बताया कि मेडिकल जांच कराकर पीड़िता को भेज दिया गया है।