महेश फिर बने नाई संघ के जिलाध्यक्ष
जहानाबाद। स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर नाई अनाथलाय में मंगलवार को छठा जिला सम्मेलन सह चुनाव संपन्न हो गया।
जहानाबाद। स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर नाई अनाथलाय में मंगलवार को छठा जिला सम्मेलन सह चुनाव संपन्न हो गया। संघ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन नाई समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चार सदस्यीय निर्वाचन मंडल का गठन किया गया। निर्वाचन मंडल के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए महेश ठाकुर तथा मनोरमा देवी ने नामांकन किया। नामांकन के उपरांत भारी समर्थन में महेश ठाकुर को जिलाध्यक्ष पद पर पुन: निर्वाचित घोषित किया गया।महासचिव के लिए दिनेश प्रसाद ठाकुर एवं मधेश्वर ठाकुर ने नामांकन किया। जिसमें दिनेश प्रसाद ठाकुर को जिला महासचिव तथा कृष्णा ठाकुर को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। इसी प्रकार पूनम कुमारी को महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तथा सचिव पुनम भारती को जिला सचिव चयनित किया गया।