अंचल स्तर पर करेंभूमि विवाद का निष्पादन
जहानाबाद। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में सोमवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा
जहानाबाद। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में सोमवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अपर समाहर्ता रमेश कुमार झा ने तमाम अंचलाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन करने को कहा। एडीएम एवं एसडीओ पारितोष कुमार ने कहा कि सरकार भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के प्रति काफी गंभीर है। दोनो अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।इस जनता दरबार में थानाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे और दोनो मिलकर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। एडीएम तथा एसडीओ ने कहा कि भूमि विवाद के कारण अपराधिक घटनाएं भी होती है। डीएम-एसपी के जनता दरबार में भी भूमि विवाद से संबंधित मामले आते रहते हैं। यदि अंचल स्तर पर जनता दरबार का आयोजन कर इसे निपटाने का प्रयास किया जाए तो मामूली प्रयास में ही इन मामलों का निष्पादन किया जा सकता है। इस मौके पर सभी थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी मौजूद थे।