जनता दरबार में निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
जहानाबाद। भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर काको तथा शकुराबाद में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयेाजन किया गया।
जहानाबाद। भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर काको तथा शकुराबाद में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयेाजन किया गया। काको थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में कुल पांच मामले आए। सीओ किशुन दयाल राय तथा थानाध्यक्ष संजय शंकर ने सभी मामलों पर गंभीरता से विचार किया। इस दौरान नगवां गांव के एक मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनो पक्ष के लोगों के नहीं आने के कारण अन्य मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। इधर शकुराबाद थाना परिसर में अंचलाधिकारी इंद्रदेव पंडित की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयेाजन किया गया। मौके पर मीर्जापुर गांव में विद्यापति देवी तथा भीम साव के बीच के भूमि विवाद के मामले का सूलझाया गया। इसी तरह से नोआवां में शंकर भगत तथा रविद्र शर्मा के बीच भूमि नापी को लेकर उत्पन्न विवाद को भी सुना गया। पोखवां गांव निवासी विरेंद्र शर्मा तथा अजय शर्मा से भी बयान दर्ज कराया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक गजेंद्र शर्मा तथा अन्य कर्मी मौजूद थे।