गरीबों के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर
प्रखंड मुख्यालय स्थित जमुने नदी के पास मंगलवार को कर्पूरी जयंती पर समारोह आयोजित की गई। रा
प्रखंड मुख्यालय स्थित जमुने नदी के पास मंगलवार को कर्पूरी जयंती पर समारोह आयोजित की गई। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रदेश महासचिव चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि जननायक गरीबों के मसीहा थे। वे हमेशा वंचित की आवाजों को बुलंद करते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा पर बल दिया था। बिना शिक्षित हुए हमलोग अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं हो सकते हैं। समारोह में दुलारचंद ठाकुर ने कहा कि जननायक ने सबसे पहले अतिपिछड़ा समाज के लोगों को आरक्षण की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत आ गई है। मौके पर नाई समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की। चंद्रिका ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, छोटन ठाकुर, कौशल ठाकुर, मुकेश गुप्ता ने अपनी बातें रखी।