देवी व भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
जहानाबाद रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा गांव में देवी मंदिर तथा लखावर गांव में भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था।
जहानाबाद: रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा गांव में देवी मंदिर तथा लखावर गांव में भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा में 201 पुरुष-महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर शामिल हुए। श्रद्धालुगण देवी माता व जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखा। तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर निकलने वाली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह से ही ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचने लगे। गाजे-बाजे, गाड़ी, घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा धर्मपुर, उचिटा, फौलादपुर होते हुए कुर्था स्थित पंतित पुनपुन घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। 21 जून तक चलने वाले इस पूजा के दौरान हुलासगंज मठ से पधारे साधु संतों द्वारा पूजा अर्चना कराया जा रहा है। मठाधीश श्री श्री 1008 स्वामी रंगारामानुजाचर्य जी महाराज द्वारा देवी प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा।
उधर लाखापुर गांव स्थित पुराना शिव मंदिर में बाबा भोले नाथ के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं कलश लेकर जलभरी के लिए धावा गांव के समीप गंगहर नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुई। यज्ञ तीन दिनों तक चलेगा। यात्रा में घोड़े शोभा की वस्तु बनी रही। ग्रामीण वैजू शर्मा, राजीव कुमार समेत कई लोगो ने बताया कि शुक्रवार को भोले बाबा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। पंडित प्रेम नाथ मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा पाठ कराया गया। शनिवार को अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रविवार को बाबा भोले नाथ की मूर्ति की स्थापना तथा रुद्राभिषेक कराया जाएगा।