प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के दावथु गांव में माता भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 01:27 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 01:27 AM (IST)
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के दावथु गांव में माता भगवती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के पुरूष व महिलाएं गाजे बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर प्रांगण से निकलकर जलवार नदी पहुंची और अपने अपने कलश में जल भरा।पूर्व मुखिया उमाशंकर शर्मा ने बताया कि 1970 में ही चोरों ने मूर्ति की चोरी कर ली थी। तबसे मूर्ति के बगैर ही लोग पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।
बताया गया कि कलश यात्रा के साथ ही 24 घंटे से चल रहे अखंड संकीर्तन का समापन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें