Move to Jagran APP

Bihar: हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र गिरफ्तार, रेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हालत में मिले थे 23 लड़के-लड़कियां

Bihar Crime सत्येंद्र सिंह और उसके पार्टनर आलोक कुमार के रेस्ट हाउस से पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया था। पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बाद से ही सत्येंद्र सिंह फरार चल रहा था। आठ महीने बाद पुलिस ने आरोपी को पटना के होटल से दबोच लिया।

By dheeraj kumarEdited By: Roma RaginiPublished: Fri, 21 Apr 2023 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 06:38 PM (IST)
Bihar: हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र गिरफ्तार, रेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हालत में मिले थे 23 लड़के-लड़कियां
जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। लोजपा नेता सह हुलासगंज के प्रखंड प्रमुख और बालू व्यापारी वीरा निवासी सत्येंद्र सिंह को गुरुवार को पटना के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। सत्येंद्र सिंह सदर थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट मामले में आठ महीने से फरार था।

prime article banner

सत्येंद्र सिंह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। वह एक महीने से पटना के निजी होटल में छिपकर रह रहा था। एसडीपीओ राजीव सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सत्येंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पटना से दबोच लिया गया।

एसडीओपी ने आगे बताया कि मामले में फरार ओकरी थाना क्षेत्र के सुरदासपुर निवासी भवन ठेकेदार आलोक कुमार समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही बाकी आरोपितों को भी दबोच लिया जाएगा, गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की जब्ती की जाएगी।

क्या है मामला

12 सितंबर 2022 को आदर्श नगर मोहल्ले में आलोक अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की थी, जहां से 12 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था। इनके साथ कमरे में बंद 11 लड़कों को भी आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। यह अपार्टमेंट सत्येंद्र सिंह और आलोक कुमार ने पार्टनरशिप में बनाया है, जिसके प्रथम तल पर रेस्ट हाउस है।

सत्येंद्र सिंह का शिव सत्य रेस्ट हाउस और आलोक का ओम रेस्ट हाउस है। दोनों रेस्ट हाउस से कुल 23 लड़के-लड़कियाें को पुलिस ने पकड़ा था। इनमें कई लड़कियां नाबालिग थीं। पुलिस ने ओम रेस्ट हाउस के 11 और शिव सत्य रेस्ट हाउस के छह कमरे को सील कर दिया था।

रेस्ट हाउस से मिली थी आपत्तिजनक चीजें

इसके साथ ही कैश काउंटर से 4500 रुपये जब्त किए गए थे। कमरों से सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रेस्ट हाउस के मालिक सत्येंद्र सिंह और आलोक कुमार के अलावा संचालक व प्रबंधक के खिलाफ नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

सत्येंद्र सिंह ने कहा-उन्होंने किराये पर दिया था रेस्ट हाउस

इसके अलावा, नीचे के तल पर संचालित रेस्टोरेंट में घरेलू गैस के व्यावसायिक प्रयोग को लेकर भी एक केस अलग से दर्ज किया गया था। तब अपने बचाव में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने कहा था कि आदर्श नगर के ही नागेंद्र कुमार को उन्होंने दो साल के लिए रेस्ट हाउस किराए पर दे दिया था। ठेकेदार आलोक कुमार ने भी कहा था कि उन्होंने मखदुमपुर थाना के नेवारी निवासी आलोक कुमार को दो साल के लिए रेस्ट हाउस किराए पर दे दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.