विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के स्कूल हॉस्टल में 5 साल के मासूम की मौत से हड़कंप; स्‍वजनों ने कहा-धारदार हथ‍ियार से हत्‍या

Published: Mon, 06 Apr 2026 11:04 AM (IST)

जहानाबाद के कनौदी स्थित एक निजी स्कूल हॉस्टल में पांच वर्षीय छात्र आशू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो ...और पढ़ें

जहानाबाद स्‍थ‍ित हॉस्‍टल और बच्‍चे की फाइल फोटो।

जहानाबाद स्‍थ‍ित हॉस्‍टल और बच्‍चे की फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी के समीप संचालित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल में पांच साल के एक मासूम छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

स्‍वजनों ने इसे हत्या करार देते हुए विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि स्कूल संचालक बच्चे की मौत गिरने से होने की बात कह रहे हैं।

मृतक की पहचान कड़ौना थाना क्षेत्र के बुलाकी बिगहा निवासी धनंजय कुमार के पुत्र आशू कुमार के रूप में हुई है। आशू लगभग 10 दिन पहले ही हॉस्टल में रहने के लिए आया था।

तबीयत खराब होने की दी गई थी सूचना 

सोमवार की सुबह विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्‍वजनों को फोन कर बच्चे की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई और बताया गया कि उसका इलाज कराया जा रहा है।

सूचना मिलने पर परिजन बच्चे को इलाज के लिए पटना के एक क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान होने का आरोप लगाया। बच्चे के मामा राहुल कुमार के अनुसार, गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत होता है।

Family

(बच्‍चे की मौत पर विलाप करते स्‍वजन।

स्‍वजनों व स्‍थानीय लोगों ने क‍िया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित स्‍वजन और स्थानीय लोगों ने विद्यालय के समीप सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्कूल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस घटना ने निजी विद्यालयों के हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।