विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणक्षेत्र बना जहानाबाद का मिर्जापुर गांव: जमीन के खातिर भिड़े दो गुट, 10 अस्पताल पहुंचे, 2 की हालत गंभीर

Published: Tue, 25 Aug 2026 02:56 PM (IST)

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

जमीन के खातिर भिड़े दो गुट, 10 अस्पताल पहुंचे, 2 की हालत गंभीर

जमीन के खातिर भिड़े दो गुट, 10 अस्पताल पहुंचे, 2 की हालत गंभीर

HighLights

  1. जहानाबाद के मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद पर मारपीट।

  2. दोनों पक्षों के कुल 10 लोग हुए घायल, दो गंभीर।

  3. पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग के घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट की सूचना मिलते ही काको थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एक पक्ष से अरविंद कुमार, विजय यादव, धनंजय कुमार, दीपक कुमार और प्रियंका कुमारी समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार और प्रियंका कुमारी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

दूसरे पक्ष से द्वारिका यादव समेत चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इन घायलों को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से विजय यादव तथा दूसरे पक्ष की ओर से द्वारका प्रसाद ने आवेदन दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब तक कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं और जमीन को लेकर उन लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।