मखदुमपुर में जमुने नदी का कहर जारी
मखदुमपुर जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र में जमुने नदी के उफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। नवावगंज सड़क पर झील सा नजारा उत्पन्न हो गया है।
मखदुमपुर, जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र में जमुने नदी के उफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। नवावगंज सड़क पर झील सा नजारा उत्पन्न हो गया है। सरैया समेत अन्य कई गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से बाढ़ के कारण टूट गया है। इस हालात के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक तरह से लोग अपने-अपने गांव में कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में रोजमर्रा की सामग्रियों की आपूर्ति भी मुश्किल हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं की हो रही है। घर में रखे पशु के चारे समाप्त होने पर हैं। जो भी चारे खेत खलिहान में थे वे बारिश के भेंट चढ़ गए। फिलहाल जमु़ने नदी का उफान कम होने का नाम नही ले रहा है।