चौपाल में बीज उपचार व प्रबंधन की दी गई जानकारी
जहानाबाद। सदर प्रखंड के किनारी पंचायत के ककड़िया सामुदायिक भवन में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किय
जहानाबाद। सदर प्रखंड के किनारी पंचायत के ककड़िया सामुदायिक भवन में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित इस चौपाल में किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार ने कहा कि यह कृषि विभाग के द्वारा किसानों को खेती के बेहतर तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। चौपाल में मौजूद कृषि वैज्ञानिक अजीत कुमार पासवान ने किसानों को बीज उपचार एवं धान की नर्सरी से लेकर कटनी तक के प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उन्नतशील प्रजाति के बीजों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने खेतों में इसकी बुआई करने से आप अधिक फसल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से परिचर्चा करते हुए प्रबंधन के बारीकी से उनलोगों को अवगत कराया। डॉ वाजिद हसन ने फसलों में होने वाली बीमारियों की जानकारी किसानों को दी। डॉ दिनेश महतो ने किसानों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। कृषि समन्वयकों ने कहा कि किसानों को सरकार के द्वारा श्रीविधि से धान की खेती, जीरो टिलेज के फायदे मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, मिट्टी नमूना संग्रह आदि योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं। किसान इन योजनाओं से जुड़कर अपने फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर कृषि समन्वयक गीतांजलि, राजीव रंजन, कृषि विज्ञान केंद्र के जितेंद्र कुमार के अलावा माया कुमारी, कृष्णमुरारी ¨सह, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, रविकांत ठाकुर, महेश कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।