बढ़ रहा संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती भारी
कोरेाना वायरस की दूसरी लहर जिले में तेजी से बढ़ रही है। 212 एक्टिव मरीज हो गए हैं।
जहानाबाद : कोरेाना वायरस की दूसरी लहर जिले में तेजी से बढ़ रही है। 212 एक्टिव मरीज हो गए हैं। ऐसे में गाइडलाइन का अक्षरश अनुपालन सभी के हित में है। जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने उक्त बातें पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि संक्रमण को देखते हुए कलेर, करपी तथा कुर्था के तीन गांवों को हॉट स्पॉट बनाया गया है। इसके साथ-साथ 39 एक्टिव कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। अब तक जिले में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड भी संचालित है। समय पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने स्तर से सजग रहते हुए बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर उपलब्ध कराएं। विशेष परिस्थितियों में उक्त नंबरों पर लोग संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लेकर सभी पीएचसी में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं जिसके माध्यम से लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन को प्रतिदिनि पॉजिटीव व्यक्तियों की संख्या तथा टीकाकरण की स्थिति मीडिया कर्मी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन कोरोना के चयन को तोड़ने को लेकर पूरी तरह सजग है। इस अभियान में आम आवाम का सहयोग जरूरी हो गया है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने में प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।
इधर, शाम सात बजे के बाद दुकानें खुली रखने पर प्रतिबंध लगा दी गई है। शनिवार की शाम कई जगहों पर जांच भी की गई।