शिक्षित होना मौलिक अधिकार में शामिल
जहानाबाद। स्थानीय आचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में माता जी के जन्मोत्सव पर समारोह का आयोजन किय
जहानाबाद। स्थानीय आचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल में माता जी के जन्मोत्सव पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षित होना मौलिक अधिकार है। वर्तमान परिवेश में बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना जरुरी है। स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि बच्चों का मार्गदर्शन के साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी जवाबदेही है। प्राचार्य एसके द्विवेदी एवं प्रबंधक अभय कुमार ने डा. कुमार अरुणोदय द्वारा लिखित पुस्तक भावाशेष थानाध्यक्ष को समर्पित किया। प्राचार्य ने कहा कि जीवन को अमरत्व तभी प्राप्त होता है जब मनुष्य की कृतियां अमर हो जाए। इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।