नहीं रुक रहा बसों पर ओवर लोडिंग
जहानाबाद। परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण बसों पर ओवर लोडिंग निरंतर जारी है। आए दिन
जहानाबाद। परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण बसों पर ओवर लोडिंग निरंतर जारी है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यह भी है। अक्सर यह देखा जा रहा है कि विभिन्न मार्गो में बस के छतों पर लोग बैठकर यात्रा करते हुए जान को जोखिम में डालते हैं। दुर्घटना होने के बाद मुआवजा के लिए धरना प्रदर्शन का दौर जारी रहता है लेकिन इस समस्या को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83, 110 एवं जहानाबाद राजगीर स्टेट हाइवे सहित विभिन्न मार्गो में बसों की छतों पर यात्रा करते हुए अक्सर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं खिड़कियों पर भी लटके हुये लोग जान को जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। इस संदर्भ में डीटीओ निरंजन कुमार वर्णवाल ने बताया कि ओवर लोडिंग के खिलाफ अक्सर अभियान चलाया जाता है। छतों पर यात्री बैठाने वाले वाहनों पर जुर्माने का प्रावधान है।