Move to Jagran APP

कल धरनई के मुखिया को मिलेगा मनरेगा पुरस्कार का सम्मान

मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र का धरनई पंचायत जिलेवासियों को ही नहीं बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। 11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा इस पंचायत के मुखिया अजय ¨सह यादव को मनरेगा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।यह पुरस्कार पंचायत के नाम पर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:58 PM (IST)
कल धरनई के मुखिया को मिलेगा मनरेगा पुरस्कार का सम्मान
कल धरनई के मुखिया को मिलेगा मनरेगा पुरस्कार का सम्मान

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र का धरनई पंचायत जिलेवासियों को ही नहीं बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। 11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा इस पंचायत के मुखिया अजय ¨सह यादव को मनरेगा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।यह पुरस्कार पंचायत के नाम पर दिया जाएगा। देश के 12 ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सूबे का यह पहला पंचायत है जिसे यह पुरस्कार पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस विशिष्ट पुरस्कार की जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि जब हमें इस बात की जानकारी मिली कि हमारा पंचायत मनरेगा पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है तो पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन अधिकारियों की पुष्टि हमें गौरवान्वित कर दिया। यह पुरस्कार बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करना हम अपना मिशन समझते रहें हैं। इसी के तहत केंद्र परियोजित मनरेगा कार्यों का भी यहां बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस पंचायत मुख्यालय में आकर यहां के कार्यों का अवलोकन कर चुके हैं। उन दो मुख्यमंत्रियों से मिले तारीफ के कारण पंचायत वासियों का हौसला बढ़ा और सभी मिलकर इसे और अधिक बेहतर बनाने में जुटे रहे। जिसके कारण ही इस विशिष्ट पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।पुरस्कार वितरण समारोह में ग्रामीण विकास विभाग बिहार के सरोज कुमार, उपविकास आयुक्त रामरुप प्रसाद,पंचायत रोजगार सेवक विकास कुमार को भी आमंत्रित किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.