हटाए गए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बैनर
जहानाबाद। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। सदर अंचल के अ
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 08:21 PM (IST)
जहानाबाद। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। सदर अंचल के अंचलाधिकारी संजय कुमार अंवष्ट तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शहर में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चौक चौराहे पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग बैनर को हटाने में जुट गए। दोनों पदाधिकारियों ने दल बल के साथ इस कार्य को करते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत किसी भी राजनीतिक दल के होर्डिंग बैनर सार्वजनिक जगह पर लगा होना सख्त वर्जित है। आगे भी हमलोग इस बात पर ध्यान रखेंगे कि कहीं और होर्डिंग बैनर तो लगा नहीं है। हालांकि राजनीतिक दल के लोगों को नियमत: खुद अमल करते हुए आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें