6345 लोगों की जांच, 13 रिपोर्ट पॉजिटिव
जहानाबाद जहानाबाद जिले में कोरोना जांच के आंकड़े एक लाख से पार कर गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:11 AM (IST)
जहानाबाद : जहानाबाद जिले में कोरोना जांच के आंकड़े एक लाख से पार कर गया। रविवार को जिले में रिकॉर्ड 6345 लोगों की कोरोना जांच में 13 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल से पांच, हुलासगंज से चार, सिकरिया, मखदुमपुर तथा मोदनगंज पीएचसी से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। अब जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 121 रह गई है। रिकवरी रेट अभी भी 95 फीसद बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें