शहर के गलियों को किया सैनिटाइज
जहानाबाद संक्रमण काल में नगर परिषद के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित अंतराल में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। जहानाबाद संक्रमण काल में नगर परिषद के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित अंतराल में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
जहानाबाद : संक्रमण काल में नगर परिषद के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित अंतराल में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर बुधवार को वार्ड संख्या 12,13, तीन, पांच,19,20,22,29 तथा 30 में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड की गलियों के साथ-साथ सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, चौक चौराहों पर भी सैनिटाइज कराया गया है। उन्होंने बताया कि पाठक टोली, बिचली मोहल्ला, शिक्षक कॉलनी, उतरी दौलतपुर, लालमंदिर, फिदा हुसैन रोड समेत अन्य जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में लगे कर्मियों को वायरस से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मास्क, हैंड ग्लब्स तथा सैनिटाइजर पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से कोरोना की जंग हमलोग जीतते नजर आ रहे हैं।