तीन साल की बच्ची सहित सात मिले पॉजिटिव
हानाबाद जहानाबाद में तीन साल की बच्ची सहित साथ ही सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 174 और स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले 90 हो गए हैं।
जहानाबाद : जहानाबाद में तीन साल की बच्ची सहित साथ ही सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 174 और स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले 90 हो गए हैं। जिन लोगों को संक्रमित पाया गया है वे सभी प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में थे।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मखदुमपुर प्रखंड में पांच तथा जहानाबाद प्रखंड में दो लोगों को संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें एक तीन साल की बच्ची और दो महिला शामिल हैं।उन्होंने कहा कि वे सभी लोग बाहर से आए थे और सीधे क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे इसके कारण उनलोगों का संपर्क किसी से नहीं हो पाया था। सीएस ने बताया कि अब तक इस जिले में 174 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक कोरोना वायरस से संबंधित 1889 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 1542 लोगों का सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव आया है। उन्होंने कहा कि अब 145 लोगों के रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 90लोगों को स्वस्थ्य हो जाने के कारण घर भेज दिया गया है।